खालिस्तान विरोध की आवाज : नैंसी की हत्या

खालिस्तान विरोध की आवाज : नैंसी की हत्या

कनाडा में खालिस्तान विरोधी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या, कुछ बड़े नामों के कारनामों को ढकने की कोशिश या निजी खुन्नस

भारत में खालिस्तान की देश विरोधी आवाज उठाने वालों, देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों के विरोध में, सत्य को सामने लाने का जूनून ही भारी पड़ा नैंसी ग्रेवाल को ! भारतीय मूल की यूट्यबूर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या कर दी गई है.

ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं और पंजाब से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती रही हैं.उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक रहे हैं I

नैंसी ग्रेवाल हत्या कैसे हुई ?

नैंसी मर्डर केस
भारतीय मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडा के ओंटारियो में पंजाबी मूल की 45 साल की नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. गत मंगलवार रात हुई घटना के अनुसार कनाडा पुलिस और मेडिकल टीम को रात 9:30 बजे से कुछ ही पहले चाकूबाजी की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर आपातकालीन कर्मियों ने महिला को चाकू के घावों से लहूलुहान पाया. इमरजेंसी हेल्थ टीम के सदस्यों ने ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया.

बुधवार सुबह उनके टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों की सम्बंधित अधिकारियों ने गहन जांच एवं घर के सामने के दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों पर घटना से जुड़े कई सबूत हासिल कर लिए हैं I पुलिस ने घटना से संबंधित किसी भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति से तुरंत संपर्क करने का भी आग्रह किया है. जांच में मदद के लिए आसपास के निवासियों से सीसीटीवी फुटेज भी मांगे गए हैं. ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही हैं I

क्या हो सकते हैं कारण ?

नैंसी पंजाब में हो रही घटनाओं पर अपने विचार रखती रही हैं. उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक रहे हैं, इंस्टाग्राम पर 12.2K फॉलोअर हैं। उनके यूट्यूब चैनल को 8.89K सबस्क्राइबर्स हैं।

सोशल मीडिया पर वह पंजाब और प्रवासी भारतीयों से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर तीखी राय रखती थी। नैंसी की मां ने बताया कि भारत और दूसरे देशों में रहने वाले खालिस्तानियों के खिलाफ बोलती थीं। वह अक्सर खालिस्तानियों को ‘खोतास्तानी’ कहती थी। उन्होंने 10 दिन पहले भी एक वीडियो में टिप्पणी करते हुए कहा था कि आई लव ओरिजिनल खालिस्तान।

नैन्सी की मां ने किसे बताया आरोपी ?
नैन्सी की मां शिंदरपाल का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या में ओंटारियो के विंडसर में एक लोकल गुरुद्वारे में काम करने वाला बुजुर्ग समेत तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने चेहरा ढककर नैन्सी के घर की रेकी भी की थी।

उस दिन नैन्सी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देख लिया था, इस कारण वह बच गई। शिंदरपाल ने बताया कि नैन्सी अब फगवाड़ा के रहने वाले एक आदमी का मुद्दा उठा रही थी, जिसकी मौत गुरुद्वारे में हुई थी। उन्होंने बताया नैन्सी ग्रेवाल, विंडसर-लासेल इलाके में बसने से पहले कनाडा के अलग-अलग हिस्सों में रह चुकी थीं। अपने वीडियो और पोस्ट के ज़रिए उन्होंने पंजाब में पॉलिटिक्स, कम्युनिटी डिबेट और डेवलपमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा करके ऑनलाइन फॉलोइंग बनाई।

 

भारत के सपोर्ट में आने वालों पर निशाना

सभी जानते हैं, भारत में खालिस्तान के गठन को देश का विभाजन करके ही किया जा सकता है I आजादी के बाद जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश धर्म के नाम पर अलग किये हुए, भारत के खिलाफ षड्यंत्र पूर्वक हुआ यह अलगाव की तर्ज पर कुछ देश विरोधी तत्वों में खालिस्तान की धर्म और क्षेत्र के नाम पर करनी प्रारंभ कर दी गयी थी, कुछ मुट्ठीभर लोगों के दिमाग की उपज के कारण पूरा पंजाब एक समय रक्तरंजित हुआ था |

चूँकि पंजाब से बहुत पहले से ही विदेशों में लोगों का पलायन शुरू हुआ था, अतः देश के बाहर से भी आवाज उठाई जाने लगी, अब देश का कानून तो वहां चलता नहीं, सोशल मीडिया के दौर में यह एक नए रूप में तेजी से बढ़ने वाला मुद्दा पुनः बनकर उभर रहा था I
यह भी सत्य है, जब देश विरोध की बात होगी तो देश के लोगों द्वारा ही उसका प्रतिकार भी किया जाना स्वाभाविक है I वही हो भी रहा था, नैंसी ग्रेवाल देश विरोधियों और समाज की कुरीतियों पर बात करने वाली मुखर आवाज बनकर उभर रही थी I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *