प्रेस विज्ञप्ति
श्री राम धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.)
हरसुख पार्क, सफदरजंग एन्कलेव, नई दिल्ली
नई दिल्ली | 14 अक्टूबर 2026
सफदरजंग एन्कलेव की रामलीला में श्रीराम धार्मिक रामलीला के चौथे दिन हुआ मन्थरा-कैकेयी, राजा दशरथ-कैकेयी संवाद और राजा दशरथ के वचनबद्ध होने के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर।
समिति चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और त्वरित आपदा प्रबंधन (Quick Response) व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कल 15 अक्टूबर को श्री राम वन गमन, केवट संवाद एवं श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी के पंचवटी आगमन तक की लीला का होगा सजीव मंचन।
श्री राम धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.) द्वारा सफदरजंग एन्कलेव के हरसुख पार्क में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन आज मन्थरा-कैकेयी संवाद, राजा दशरथ और महारानी कैकेयी संवाद तथा राजा दशरथ का वचनबद्ध होना जैसे अत्यंत भावुक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। इन मार्मिक दृश्यों को देखकर हरसुख पार्क में उपस्थित हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे.

लीला मंचन से पूर्व,
समिति के चेयरमैन श्री सतीश उपाध्याय ने पूरे रामलीला परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शकों की सुरक्षा, परिसर की स्वच्छता व्यवस्थाओं तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) के उपायों की गहन समीक्षा की और आवश्यक सुधार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने श्रीराम धार्मिक रामलीला को दिल्ली की सबसे स्वच्छ और सुरक्षित रामलीला बनाने के संकल्प को पुनः दोहराया।
समिति के अध्यक्ष श्री भरत जैन ने आगामी लीला की जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 15 अक्टूबर को लीला मंचन में श्री राम वन गमन, श्री राम-केवट संवाद एवं श्री राम, लक्ष्मण व माता जानकी के पंचवटी पहुंचने तक के अति पावन प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
समिति के मुख्य संरक्षक श्री राजकुमार गुप्ता, और संरक्षक श्री सुरेश शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लीला दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया है।
जारीकर्ता-
विकास कौशिक (मीडिया सलाहकार)
श्री राम धार्मिक रामलीला समिति (पंजी.)
संपर्क: 9319471155
www.kprnewslive.com
KPR News Live
info@kprnewslive.com

