पाकिस्तान में शनिवार को बलूचिस्तान के 12 शहरों में एक साथ हमला किया गया। ये दशकों में हुआ सबसे बड़ा समन्वित हमला था। इस दौरान बलूचिस्तान के सबसे प्रमुख सैन्य ठिकाने, नागरिक स्थान, पुलिस चौकी और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों पर जोरदार हमला किया गया।
इस हमले में आत्मघाती हमलावरों के साथ साथ महिला लड़ाके भी शामिल थीं। ये बलूचिस्तान में दशकों के बाद हुआ सबसे बड़ा हमला था। चीन और अमेरिका के लिए ये बड़ा अलर्ट है, जिन्होंने इस अविकसित क्षेत्र में भारी भरकम निवेश कर रखा है।
बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस और दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार है। चीन का अरबों डॉलर का CPEC प्रोजेक्ट चल रहा है तो अमेरिका भी इस क्षेत्र में काफी दिलचस्पी दिखा रहा है।
इस हमले का पैमाना अमेरिका और चीन दोनों के लिए एक चेतावनी है, जिनका इस क्षेत्र में बड़ा हित है।
अविकसित होने के बावजूद, बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस और दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार है, जो पाकिस्तान, चीन (CPEC इंफ्रास्ट्रक्चर के ज़रिए) से भारी निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों में अमेरिका की बढ़ती दिलचस्पी को आकर्षित करता है।
बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों का सबसे खतरनाक हमला
बलूचिस्तान में आजादी के लिए सबसे बड़ा संघर्ष
बलूचों के हमले ने पूरे पाकिस्तान को दहला कर रख दिया है। विदेश नीति विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “बलूचिस्तान में आज के हमले उन लोगों के लिए एक वेक-अप कॉल होने चाहिए, जिनमें वाइट हाउस के लोग भी शामिल हैं, जो पाकिस्तान के अहम मिनरल रिजर्व में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
BLA की मुख्य शिकायतों में से एक लोकल संसाधनों का बाहरी शोषण है।”
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को जबरदस्त तालमेल के साथ एक साथ बम धमाके, आत्मघाती हमले और फायरिंक की।
इस ऑपरेशन को उसने “हेरोफ 2” नाम दिया। हेरोफ, एक बलूची साहित्यिक शब्द है जिसका मतलब है “काला तूफान”, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बलूच कविता में किया जाता है।
बलूच कवि करीम दश्ती भी कई कविताओं में इस शब्द को शामिल कर चुके हैं। 2024 में हेरोफ-1 के समय सिर्फ पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था।


